पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारवाड़ी महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी के विकास से जुड़े एजेंडे पर की चर्चा

मारवाड़ी महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी के विकास से जुड़े एजेंडे पर की चर्चा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ी महिला मोर्चा के सदस्यों ने भाजपा अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रीना कुमारी से मुलाकात की एवं उनके विकास के एजेंडे को जाना। इस अवसर पर मारवाड़ी महिला मोर्चा की महिलाओं ने बताया कि विगत 10 वर्षों के बिरेंद्र मंडल के कार्यकाल को देखते हुए महिलाओं ने यह समझा है कि भाजपा का कार्यकाल महिलाओं के लिए काफी हितकारी है। पिछले 10 वर्षों में जामताड़ा नगर में महिलाओं के लिए काफी सम्मान और सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पहले रात्रि में महिलाएं बाहर नहीं निकल सकती थी परंतु अब हर गली हर मोहल्ले में स्ट्रीट लाइट लगाई गई है। इस कारण महिलाएं भयमुक्त होकर कहीं भी आ जा सकती हैं। रीना कुमारी ने कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं उनके द्वारा लाई जाएंगी। जिसमें महिलाओं को प्रशिक्षण देना, स्वरोजगार से जोड़ना और उनको आत्म सम्मान बढ़ाना शामिल है। इसलिए मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने अपना समर्थन रीना कुमारी को देने का निर्णय लिया है। रीना कुमारी ने कहा कि वह मारवाड़ी समाज की महिलाओं की काफी आभारी हैं और उनके विश्वास को वह कभी भी टूटने नहीं देंगे और एक एक महिला पर उनके आत्मसम्मान के लिए नगर पंचायत द्वारा ध्यान दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...