जेवीएम प्रत्याशी के पक्ष में किया जनसंपर्क
जामताड़ा|जामताड़ा नगर पंचायत चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार पवित्र महाता के पक्ष में डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में चुनाव प्रचार किया गया।चुनाव प्रचार के दरमियान लोगों से डोर टू डोर संपर्क किया गया और झाविमो प्रत्याशी पवित्र महाता के पक्ष में मतदान करने का अनुरोध मतदाताओं से किया गया। लोगों ने विश्वास दिलाया कि झाविमो प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करेंगे और कंघी छाप पर वोट देकर बाबूलाल मरांडी के हाथों को मजबूत करेंगे। क्योंकि झारखंड में उम्मीद की एक मात्र किरण बाबूलाल मरांडी है। चुनाव प्रचार कार्यक्रम में प्रो सुनील कुमार हांसदा,मौलाना अब्दुर रकीब रहमानी, पवन माजी, ताहिर अली,लालू हेम्ब्रम आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।