स्वदेशी जागरण मंच ने मनायी जयंती
जामताड़ा|स्वदेशी जागरण मंच की ओर से बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की 127वीं जयंती स्थानीय किसान भवन में मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक कुणाल किशोर ने किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक मिथलेश ओझा, जिला सह कार्यवाह अनिमेष मधुकर, जिला कार्यवाह राजाराम मंडल उपस्थित थे। उनके द्वारा क्रमश प्रह्लाद दास, उमेश दास, छोटन रवि दास को सम्मानित किया। समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर रहते हुए कार्य किया। इस अवसर पर चंचल भंडारी, सुमन दास, प्रह्लाद दास एवं मिथलेश ने कार्यक्रम को संबोधित किया।