चिरेका कर्मियों ने मनायी अंबेडकर जयंती
जामताड़ा|चितरंजन रेलइंजन कारखाना में शनिवार डॉ भीमराव अम्बेडकर का 127 वां जन्मदिवस मनाया गया। चिरेका के तकनीकी प्रशिक्षण केन्द्र के हाल में इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्रीकांत राय ने अम्बेदकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। जोनल अध्यक्ष एससी ब्रम्हा ने डॉ भीमराव अम्बेदकरजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। चिरेका के वरीय अधिकारीगण तथा संगठन के अन्य सदस्यों ने भी तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा पुष्पांजलि दी। अपने संक्षिप्त भाषण में श्रीकांत राय ने डॉ भीमराव अंबेडकर के द्वारा समाज में दलितों और गरीबों के उत्थान में योगदान तथा भारतीय संविधान की रचना करने में डॉ अम्बेडकर के प्रयासों की चर्चा की। चिरेका सांस्कृतिक संगठन द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।