प्रचार के अंतिम दिन किया जनसंपर्क
जामताड़ा|चुनाव प्रचार के आखिरी दिन लोगों से बातचीत करते हुए नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन बिरेंद्र मंडल ने कहा कि मैंने जिंदगी में गरीबी देखी है और गरीबों के लिए ही जीता हूं। परंतु जामताड़ा में रहने वाले गरीब अमीर मध्यम वर्गीय सभी का सेवा करना ही उनका धर्म है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में प्रचार करते समय उन्हें यह महसूस हुआ उनके पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल बेकार नहीं गया है। जिस प्रकार का प्यार और सम्मान लोगों से मिला है वह कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्हें पूरा विश्वास है कि जनता भाजपा को भारी बहुमत से विजय बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि द्वार द्वार जाकर लोगों से मिलना और लोगों द्वारा एक अद्भुत सा प्रेम मिलना उनके दिल को छू गया है। कहा कि राजनीति अपनी जगह है।