पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपाई करेंगे पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार

भाजपाई करेंगे पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर प्रखंड के मंझलाडीह में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संजय ओझा ने किया। बैठक में प्रखंड के मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी के संगठनात्मक ढांचे के साथ जोड़ना है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेन्द्र मंडल उपस्थित थे। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र मंडल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं और भारतीय जनता पार्टी ने सदैव अपने कार्यकर्ता को सम्मान दिया है। उन्होंने पार्टी की संगठनात्मक संरचना पर खुलकर बात की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक बातों की भी चर्चा की। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रसार करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के हितों को देखते हुए संगठन और सरकार आपस में मिलकर काम रही है। पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर तेजी से चल रहा है। आज केंद्र व प्रदेश के अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक तबका विकास की नई इबारत लिख रहा है।

जामताड़ा वासियों को मोदी सरकार एवं रघुवर सरकार के माध्यम से संचालित योजनाओं का लाभ घर, शौचालय, गैस चूल्हा, बिजली कनेक्शन एवं ट्रांसफार्मर आदि का लाभ मिल रहा है। संथाल परगना के देवघर में बहुत बड़े हॉस्पीटल एम्स का निर्माण भी हो रहा है। जिसका लाभ बड़ी संख्या में गरीबो को, आदिवासियों एवं पिछड़ों को दिया जाएगा। जामताड़ा वासियों के लिए एक बड़ी सौगात है। वीरेन्द्र मंडल ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के कई मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मिले है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार जामताड़ा का समग्र विकास करना चाहती है। बीरेन्द्र मंडल ने कहा कि विधायक इरफान अंसारी का कार्यकाल 3 वर्षों से ज्यादा हो चुका है लेकिन क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं दिख रहा है। विधायक अपने वायदा को नहीं निभाया है। विधायक निधि से कोई काम नहीं किया गया है।

कहा कि विधायक इरफान अंसारी केवल आदिवासी समाज के लोगों के साथ फोटो खिंचवाने का काम कर रहे है। क्षेत्र के लोग इस बार उनको सबक सिखाएंगे। बैठक में उपस्थित जिला के उपाध्यक्ष सोमनाथ सिंह, प्रखंड के महामंत्री श्यामसुन्दर राय, मंत्री कुबेर सिंह, देवलबाड़ी पंचायत के संयोजक महाबीर मरांडी, संतोष हांसदा, नुनुलाल हांसदा, छतन मरांडी, बलदेव कुमार महतो, अर्जुन राय, कोलेज रविदास, आशीष मंडल, अनिल कुमार पांडे, देवीलाल कुमार महतो सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मंझलाडीह में बैठक करते भाजपा नेता व कार्यकर्ता।

नारायणपुर से लोक संवाद यात्रा की शुरुआत करते भाजपा नेता।

सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा

लोक संवाद यात्रा की शुरुआत दुखिया बाबा मंदिर में पूजा के साथ हुई

भास्कर न्यूज|नारायणपुर

प्रखंड के करमदाहा स्थित दुखिया बाबा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद लोक संवाद यात्रा का झंडा दिखाकर भाजपा जिलाध्यक्ष सुकमनी हेंम्ब्रम और दीप नारायण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने संयुक्त रूप से रवाना किया।

ढोल नगाड़े के साथ कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक संवाद यात्रा जिला में तरुण गुप्ता के नेतृत्व में 20 से 26 मई तक पूरे 105 गांव के दौरे के बाद पहला चरण का समापन होगा। उसके लिए उनको साधुवाद दिया। मौके पर भाजपा नेता चंडी चरण डे और प्रदेश उपाध्यक्ष दीप नारायण सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना और घर-घर जाकर उनकी समस्याओं को सुनना यही मकसद है लोक संवाद यात्रा का। देश ने एक लोकप्रिय प्रधानमंत्री दिया है उनके नेतृत्व में जो विकास की लकीरें खींची गई है। रघुवर सरकार ने लोगों के लिए जो कल्याणकारी योजनाएं लाई है उन सारी बातों को लोक संवाद यात्रा के माध्यम से घर-घर पहुंचाई जाएगी। मौके पर तरुण गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में देश में और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। यात्रा के दौरान लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। 20 से 26 मई तक गांव गांव घर घर तक लोगों की समस्याएं सुनेंगे। समाधान कैसे हो इसी को लेकर इस कल्याणकारी लोक संवाद यात्रा प्रारंभ की गई है। यात्रा लखनपुर, कालीपहाड़ी, मतवाडी, मधुबन, सरगाड़ी, शिमला, मंजुलाडी, नयाडी होते हुए रात्रि विश्राम देवलवाड़ी गांव में होगा। मौके पर शुभम सह, तरुण मंडल, संजय मंडल, राजेश मंडल, निमाई सेन, काली चरण दास, पवन मंडल, रंजीत मंडल, संजय पोद्दार, जगेश्वर रजवार, भीम पंडित, विकास दास, बासुदेव महतो, कंचन महतो, नंदू तुरी, रमेश पंडित के अलावा कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...