जामताड़ा|जहरीले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। सांप काटने की यह घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के फूलजोरी पंचायत के चालना गांव में घटित हुई है। मृत महिला का नाम तिलकतमा पंडित है। मृतक की दो छोटी बच्ची है। घटना के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।