पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद का मामला अध्यक्ष ने सुलझाया

जमीन विवाद का मामला अध्यक्ष ने सुलझाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर पंचायत जामताड़ा अंतर्गत वार्ड संख्या 3 सिमुलबेड़िया में नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण करने के क्रम में कुछ लाभुकों के आपसी जमीनी विवाद होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिसे नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी एवं पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने लोगों के आपसी विवाद को सुलझाया एवं नगर पंचायत जामताड़ा के आवास विभाग के कर्मी को मौके पर ऑन द स्पॉट निर्देश देकर लाभुकों काे जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराने का निर्देश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा की प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना का लाभ सभी गरीबों को हर हाल में मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपना को नगर पंचायत जामताड़ा साकार कर रही है एवं सभी गरीब परिवारों को 2022 तक रहने के लिए पक्का मकान दिया जाएगा। रीना ने कहा कहा कि उनकी सोच है कि जामताड़ा का विकास, गरीबों की सेवा और जामताड़ा को एक माॅडल शहर बनाने का जो सपना वीरेन्द्र मंडल ने देखा है उसे वह साकार करेंगी। मौके पर राजु तुरी, रतन महतो, विकास तुरी, शंभु महतो, प्रदीप महतो, बाबलु तुरी, सीमा तुरी, बबीता तुरी सहीत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

जमीन विवाद का मामला सुलझाती अध्यक्ष व उपस्थित ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...