करमाटांड़|शनिवार देर रात को बरमुंडी गांव के पास चतनेरी मार्गोमुंडा देवघर निवासी रियाजुद्दीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। प्रभारी थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि बरमुंडी मोड के पास रियाजुद्दीन अंसारी पुलिस जीप कार जीप देखकर भागने लगा ।एवं थाना के एएसआई राकेश रंजन प्रभात कुमार एवं पुलिस बल द्वारा वहीं से गिरफ्तार कर लिया गया ।उसके पास से एक बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल जिसका नंबर जेएच 09 भी 1927 को भी जप्त कर लिया गया है। लेकिन जांचोपरांत पता चला कि इस नंबर का मोटरसाइकिल हीरो होंडा कंपनी का है। जो किसी शर्मा के नाम से अंकित है। रियाजुद्दीन अंसारी पर करमाटांड थाना कांड संख्या 64 /18 के तहत बाइक चोरी का प्राथमिक दर्ज जामताड़ा जेल भेजा गया।