पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालू माफिया के खिलाफ जामताड़ा व धनबाद प्रशासन चलाएगा अभियान

बालू माफिया के खिलाफ जामताड़ा व धनबाद प्रशासन चलाएगा अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना ईसी और सीटीओ के बालू की तस्करी का मामला तो कई बार सामने आया है लेकिन अब जामताड़ा में बिना बंदोबस्ती के ही बालू का अवैध तरीके से उठाव किया जा रहा है। यह खेल जिले के नैयाडीह, जुरगुडीह-बजराघाट में यह खेल बदस्तूर जारी है। बराकर नदी के इन घाटों से प्रतिदिन लाखों रुपए का अवैध बालू उठाव माफिया द्वारा किया जा रहा है। 50 से अधिक संख्या में नाव से बालू की तस्करी की जा रही है और उसे 100 से अधिक ट्रक में भरकर प्रतिदिन अन्यत्र भेजा जा रहा है। जहां एक और बालू माफिया के इस अवैध खेल से सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपए राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर धनबाद एवं जामताड़ा के माफिया इस खेल से मालामाल हो रहे हैं। डीसी जामताड़ा ने धनबाद उपायुक्त को जल्द ही पत्र लिखे जाने की तैयारी चल रही है ताकि दोनों जिला प्रशासन बालू माफियाओं के खिलाफ संयुक्त अभियान छेड़कर इस अवैध कारोबार को बंद कर सके। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 15 बालू घाट है जिसमें से एक बालू घाट नौयाडीह को छोड़ सभी 14 बालू घाटों का बंदोबस्त हो चुका है। बताया जाता है कि 14 बंदोबस्त बालू घाटो में से 8 को क्लियरेंश मिल है, जबकि शेष 6 बालू घाटों से बालू उठाव का क्लियरेंश नहीं मिला है। बताया गया कि जुरगुडीह-बजराघाट सुखजोड़ा पंचायत अंतर्गत क्षेत्र आता है। यह क्षेत्र धनबाद जिला का सुगम क्षेत्र होने के कारण बालू माफियाओं का यह सॉफ्ट टारगेट क्षेत्र है।

जिले में छह बालू घाटों से उठाव का आदेश नहीं

जिले के 6 बालू घाट से बालू उठाव का आदेश जामताड़ा प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया है। बालू उठाव के लिए सीटीओ नहीं दिया गया है। लेकिन माफिया प्रतिदिन बड़े वाहनों से अवैध बालू का उठाव कर रहें है। घाटों पर दो तरह का माफिया का राज चल रहा है। पहला माफिया मजदूर के माध्यम से नदी से नाव से बालू का उठाव करता है उसके बाद दूसरा माफिया ट्रक के माध्यम से बालू को विभिन्न राज्य ले जाने का काम करते है। उक्त घाट में प्रतिदिन 50 से अधिक नाव बालू का उठाव करते है। एवं 100 से अधिक ट्रक में बालू लाद कर विभिन्न जगह ले जाया जाता है।

जिले में 14 बालू घाटों की बंदोबस्ती की गई है। जिसमें 8 घटों से बालू उठाव का सीटीओ प्राप्त है। नाव के माध्यम से बालू उठाने का की सूचना है। उपायुक्त के संज्ञान में भी बात दिया गया है। जल्द ही धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखा जाएगा ताकि दोनों जिला संयुक्त रूप से बालू माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध कारोबार पर रोक लगाया जा सके। भोला हरिजन, सहायक खनन पदाधिकारी, जामताड़ा

बंगाल, बिहार, झारखंड में खपाया जाता है बालू

स्थानीय लोगों के अनुसार तीन सौ रुपए सीएफटी की दर से बड़े माफिया ग्रामीण व मजदूरों से से बालू की खरीदारी करते है। एक ट्रक में करीब 500 सीएफटी बालू लोड किया जाता है। उसके बाद धनबाद, बंगाल, ओडिशा के अलावा बिहार के कई जिलों में बालू को माफिया भेज कर मोटी रकम की कमाई कर रहे है। साथ हीं झारखंड और बिहार के कई जिलों में बालू को खपाया जा रहा है। मजदूर भी धनबाद व ओडिशा से माफिया लाते हैं और कालाबजारी के कार्य में लगाया जाता है।

खबरें और भी हैं...