पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतगणना को लेकर पर्यवेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक

मतगणना को लेकर पर्यवेक्षक ने प्रत्याशियों के साथ की बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाहरणालय स्थित सभा भवन में मंगलवार को पर्यवेक्षक ने विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के साथ मतदान कार्य की समीक्षा की। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने किया। इस दौरान पर्यवेक्षक एके रतन ने जामताड़ा नगर पंचायत तथा मिहिजाम नगर परिषद में संपन्न कराए गए विभिन्न बूथों पर मतदान कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं अधिकारियों ने शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदानकर्मियों, सुरक्षा अधिकारियों सहित प्रत्याशियों और आम लोगों को धन्यवाद दिया। इस दौरान पर्यवेक्षक ने बूथ पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी द्वारा भरे गए प्रपत्रों को पढ़कर सुनाया। वहीं किस बूथ पर कितने मत पड़े उसके बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बताया कि सभी बूथों पर निष्पक्ष मतदान, बिना विवाद के संपन्न कराया गया है। बताया गया कि सभी इवीएम को सुरक्षित मतगणना केंद्र में रखा गया है। आगामी 20 अप्रैल को मतगणना किया जाएगा, जिसकी तैयारी तेज कर कर दी गई है। बैठक में मतगणना कार्य को लेकर उन्होंने कोई आवश्यक जानकारी प्रत्याशियों को दिया। मौके पर उपायुक्त ने प्रत्याशियों से भी यह जानने का प्रयास किया गया कि रिपोर्ट सही है या नहीं जिस पर सभी प्रत्याशियों ने सहमति जताई कि जामताड़ा नगर पंचायत और मिहिजाम नगर परिषद दोनों क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराया गया। उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद ने चुनाव संबंधी कई बारिकियों से प्रत्याशियों को अवगत कराया। मौके पर डीडीसी रमाशंकर प्रसाद आरओ जामताड़ा नवीन कुमार, आरओ मिहिजाम विधान चन्द्र चौधरी, राम वृक्ष महतो, प्रतिभा कुजूर, प्रत्याशी मुक्ता मंडल, रीना कुमारी, रीता शर्मा सहित अन्य प्रत्याशी मौजूद थे।

विभन्न प्रत्याशियों के साथ बैठक करते डीसी व अन्य अधिकारी।

मतगणना केंद्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जामताड़ा|मतदान समाप्ति के उपरांत ईवीएम एवं अन्य सामग्री राजकीय पॉलिटेकनिक महाविद्यालय, पाथरचपड़ा, जामताड़ा स्थित वज्रगृह में सुरक्षित रखा गया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था यहां की गई है। पुलिस के जवान 24 घंटे चौकसी कर रहे है। मतगणना के दिन किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसके लिए पंडाल बनाया गया है। अग्निशमन गाड़ी मतगणना केंद्र परिसर में रखा गया है। मतगणना केंद्र में बाहरी लोगों के आने जाने पर पूर्ण रोक है। प्रत्याशियों सहित जामताड़ा व मिहिजाम की जनता की नजर मतगणना पर टिकी हुई है। सभी इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। देखना है कि जामताड़ा व मिहिजाम की मतदाताओं ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद किसे चुना है।

जीत-हार की गणना करने में जुटे प्रत्याशी व समर्थक

जामताड़ा|नगर
निकाय चुनाव में मतदान खत्म होने के साथ ही जीत-हार की गणना करने में पार्टियों के समर्थक जुट गए हैं। बूथवार मतों की समीक्षा करने में जहां प्रत्याशी और उनके एजेंट माथापच्ची कर रहे हैं। वहीं जीत के लिए अपने-अपने तरीके से आकलन भी किया जा रहा है। यूं तो नगर निकायों में लड़ाई आमने-सामने की मानी जा रही है, लेकिन कुछ बागी और निर्दल प्रत्याशी भी प्रमुख दलों की जीत को हार में बदल सकते हैं। मंगलवार मतदान के दौरान कई निकायों में समय से पहले, तो कुछ जगहों पर समय के बाद तक मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के बाद पार्टियों के समर्थकों ने राहत की सांस ली और लंबे समय तक प्रचार मेें जुटे रहने के बाद अपने-अपने घर पहुंचे। लेकिन जीत-हार को लेकर उनके अंदर गतिरोध जारी रहा। हर एक दूसरे समर्थक से मोबाइल पर देर रात तक वोट की जानकारी लेते रहे। बुधवार की सुबह समर्थक अपने-अपने पार्टी कार्यालय में जुटे और बूथ मैनेजमेंट की समीक्षा करने में लग गए।

खबरें और भी हैं...