पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • केंदुआटांड़ हादसे में मृतकों की संख्या पांच हुई, देर रात तक जाम रही सड़क

केंदुआटांड़ हादसे में मृतकों की संख्या पांच हुई, देर रात तक जाम रही सड़क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा/ पबिया

गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर केंदुआटांड के पास ट्रक बीआर 21 जी 3963 और टाटा मैजिक जेएच 15 एम 2087 की आमने-सामने टक्कर हो गई थी।

इसमें मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। दो पबिया हाई स्कूल के विद्यार्थी एवं एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक दर्जन मजदूर जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पबिया पंचायत के सिगदारडीह गांव के कुंदन रजक 14 वर्ष और राहुल रजक 13 वर्ष दोनों चचेरे भाई मोहनपुर भारतीय स्टेट बैंक छत्रवृति की राशि लेने गए थे। उनके मामा घर खरकोकुंडी में छत की ढलाई हो रही थी। उक्त वाहन को आते देख उन बच्चों ने रोकने के लिए हाथ दिया और कहा कि हम भी अपने घर जाएंगे और भैन में दोनों चढ़ गया। कुंदन आठवीं कक्षा और राहुल सातवीं कक्षा पबिया उच्च विद्यालय में पढ़ रहा था। मृतकों का पोस्टमार्टम के उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पबिया केंदुआटांड़ के निकट सड़क हादसे की सूचना मिलने पर विधायक इरफान अंसारी मौके पर पहुंचे। रात्रि एक बजे तक मौजूद रहे तथा मामले को शांत कराने का प्रयास जारी रखा। मौके पर ग्रामीण काफी उत्तेजित थे और वरीय पदाधिकारी को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। साथ ही उग्र भीड़ गाड़ी को आग लगाने की बात कर रहे थे। विधायक ने मामले को शांत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को फोन कर घटना की पुरी जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। मौके पर विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाया। घोषणा किया कि विधायक निधि से 10 लाख रुपए की योजना पीड़ित परिवारों को देंगे।

रोते-बिलखते मृतक के परिजन।

आश्वासन के बाद सड़क जाम समाप्त

पबिया में मंगलवार को शाम सड़क हादसा में हुई मौत के तांडव के दूसरे दिन भी मृतक एवं घायलों के घरों में चूल्हा नहीं चला है। पीड़ित परिवार सहित पुरे गांव में मातम का माहौल है। सड़क हादसे में रंजीत किस्कु एवं छोटेलाल हेम्ब्रम की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। इसके बाद इलाज के दौरान और तीन घायलों की मौत हो गई। मृतकों की कुल संख्या 5 हो गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया था जो देर रात तक जारी रहा। देर रात करीब एक बजे तक सड़क जाम रहा। पुलिस प्रशासन, विधायक इरफान अंसारी, जिप अध्यक्षा दीपिका बेसरा, बीडीओ जाहिर आलम, थाना प्रभारी अजय सिंह कई पदाधिकारी एवं सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे। जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं परिजनों के बीच रात बारह बजे तक वार्ता चला। जिसमें मृतक राहुल रजक और कुंदन रजक के परिवार के सदस्य को मिनी आंगनबाड़ी में नौकरी देने का आश्वासन दिया गया।

सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा/ पबिया

गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर केंदुआटांड के पास ट्रक बीआर 21 जी 3963 और टाटा मैजिक जेएच 15 एम 2087 की आमने-सामने टक्कर हो गई थी।

इसमें मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। दो पबिया हाई स्कूल के विद्यार्थी एवं एक मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं एक दर्जन मजदूर जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को सदर अस्पताल जामताड़ा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस दौरान दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पबिया पंचायत के सिगदारडीह गांव के कुंदन रजक 14 वर्ष और राहुल रजक 13 वर्ष दोनों चचेरे भाई मोहनपुर भारतीय स्टेट बैंक छत्रवृति की राशि लेने गए थे। उनके मामा घर खरकोकुंडी में छत की ढलाई हो रही थी। उक्त वाहन को आते देख उन बच्चों ने रोकने के लिए हाथ दिया और कहा कि हम भी अपने घर जाएंगे और भैन में दोनों चढ़ गया। कुंदन आठवीं कक्षा और राहुल सातवीं कक्षा पबिया उच्च विद्यालय में पढ़ रहा था। मृतकों का पोस्टमार्टम के उपरांत शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पबिया केंदुआटांड़ के निकट सड़क हादसे की सूचना मिलने पर विधायक इरफान अंसारी मौके पर पहुंचे। रात्रि एक बजे तक मौजूद रहे तथा मामले को शांत कराने का प्रयास जारी रखा। मौके पर ग्रामीण काफी उत्तेजित थे और वरीय पदाधिकारी को बुलाने और मुआवजे की मांग कर रहे थे। साथ ही उग्र भीड़ गाड़ी को आग लगाने की बात कर रहे थे। विधायक ने मामले को शांत कराया। विधायक ने मुख्यमंत्री को फोन कर घटना की पुरी जानकारी दी और मदद की गुहार लगाई। मौके पर विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाया। घोषणा किया कि विधायक निधि से 10 लाख रुपए की योजना पीड़ित परिवारों को देंगे।

सड़क जाम हटाने पहुंचे अधिकारी ग्रामीणों से वार्ता करते हुए।

दो भाईयों की मौत के बाद स्कूल में छुट्‌टी

मंगलवार को विद्यालय के सचिव ने स्कूली बच्चों के समक्ष इस छात्र के निधन की सूचना दिया तथा मंगलवार को स्कूल में छुट्‌टी की घोषणा किया। बताया जाता है कि छात्र कुंदन भाई में अकेला था, उसकी छोटी दो बहनें हैं। पिता संजय रजक व माता रिंकी देवी का घर का चिराग बुझ जाने से दूसरे दिन भी रो-रो कर बुरा हाल था। राहुल के पिता आनन्द रजक बीमार हैं। इसलिए राहुल खरकोकुंडी मामा अजय रजक ने बचपन से अपने पास ही रखकर पढ़ा रहा था। राहुल कुछ माह से अपने घर सिकदारडीह में रह कर पढ़ाई के साथ साथ समय निकालकर ठेला भी चलाता था। कुछ कमाई कर मां को देता था। यही सारी बात बोलकर राहुल की मां भिखनी देवी रो रही थी।

मृतक की सूची

कुंदन रजक 14 वर्ष

राहुल रजक 13 वर्ष

रंजीत किस्कु 22 वर्ष

छोटेलाल हेम्ब्रम 20 वर्ष

पिंटू मरांडी 35 वर्ष

खबरें और भी हैं...