पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महासंघ पांच जून को घेरेगा मुख्यमंत्री आवास, आंदोलन को ले बनाई रणनीति

महासंघ पांच जून को घेरेगा मुख्यमंत्री आवास, आंदोलन को ले बनाई रणनीति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में शामिल झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी।

सिटी रिपोर्टर| जामताड़ा

झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा जामताड़ा की बैठक गांधी मैदान में हुई। झारखंड कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार की अध्यक्षता में की गई। बैठक में राज्य महासंघ के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 25 मई को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में किए गए संशोधन की जानकारी उपस्थित सभी सदस्यों को दी गई। बताया गया कि घेराव कार्यक्रम अब 5 जून 2018 को किया जाएगा। बैठक में उपस्थित स्वयं सेवकों द्वारा बताया गया कि सरकार ने विधिवत उन्हें नियुक्ति पत्र निर्गत कर पंचायत स्वयं सेवक के पद पर नियुक्त किया है। परंतु कार्यालय में उनकी कोई पहचान नहीं है। स्वयं सेवकों द्वारा बताया गया कि प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा आई कार्ड निर्गत करने के उद्देश्य सभी स्वयं सेवकों से फोटो लिया गया है। परन्तु आज तक उन्हें आई कार्ड निर्गत नहीं किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि उपयुक्त जामताड़ा से मिलकर सभी स्वयं सेवकों को पहचान पत्र निर्गत करने हेतु अनुरोध किया जाएगा। झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल से मिलकर उन्हें फूलो का गुच्छा दिया गया। विदित हो कि महासंघ दिनांक 23 फरवरी 2018 को 21 सूत्री मांगों के लागू करने के लिए मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के आवास के समक्ष धरना प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के पश्चात मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल ने 21 सूत्री मांगों पर करवाई हेतु प्रधान सचिव, कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार को 12 मार्च 2018 को पीत पत्र भेजा था। अपर मुख्य सचिव केके खंडेलवाल ने 21 सूत्री मांगों के लगभग सभी महत्वपूर्ण मांगो को लागू करने के लिए संबंधित विभागों को पत्र जारी किया था। महासंघ के महामंत्री सुनील साह ने सभी कर्मचारियों को परिवहन भता, शिक्षण भत्ता देने के लिए मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, मुख्यमंत्री सचिवालय के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...