पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल स्तर पर होगा बालिका क्रिकेटराें का चयन : बबीता

स्कूल स्तर पर होगा बालिका क्रिकेटराें का चयन : बबीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक कर जानकारी देते जेडीसीए के पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज|जामताड़ा

जेडीसीए की बैठक काेर्ट रोड में हुई। अध्यक्षता जेडीसीए जिलाध्यक्ष बबीता झा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टी के बाद सरकारी विद्यालय और निजी विद्यालय में क्रिकेट टूर्नामेंट कराकर बालिका क्रिकेटरों का चयन किया जाएगा। चयनित सभी विद्यालय की बालिका क्रिकेटर को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि रांची के कोच द्वारा प्रैक्टिस कराया जाएगा। सप्ताह में तीन दिन रांची के ट्रेनर द्वारा प्रैक्टिस करवाया जाएगा। ताकि जामताड़ा की बालिका कम से कम समय में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

उन्होंने कहा की जेडीसीए की प्राथमिकता बालिका क्रिकेट को बढावा देना है। ताकि जामताड़ा जिला का नाम बालिका क्रिकेटर से भी जाना जाएं। कहा कि अक्सर देखा जाता है कि बालिकाओं को हर खेल से दूर रखा जाता है। इसलिए लोगों ने बालिकाओं को आगे बढाने के लिए विद्यालय स्तर से यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ताकि इस ग्रामीण क्षेत्र की बालिका क्रिकेटर को भी मौका मिल सकें। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं होती है। लेकिन उनकी प्रतिभा को सही मंच नहीं मिल पाता है। इसलिए जेडीसीए ने निर्णय लिया है कि गांव के टैलेंट को जामताड़ा ही नहीं पूरी दुनिया के सामने लाएगी। कहा कि इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक से संपर्क कर विद्यालय की सूची लेकर आगे का कार्य किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि कुछ निजी विद्यालय की बालिका पूर्व से क्रिकेट का प्रैक्टिस कर रही है। उन पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। ताकि वे एक बेहतर टीम बन कर आने वाले समय में दूसरे जिला का मुकाबला कर सकें। मौके पर जेडीसीए सचिव योगेश सिंह, रवींद्र झा, गीता देवी, साधना सिंह, मुकेश, संजीव विश्वास, शुभाशीष थे।

खबरें और भी हैं...