जामताड़ा उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अवैध खनन तथा परिवहन कार्य पर अंकुश लगाएं। जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स छापेमारी अभियान तेज करें। उन्होंने कहा पत्थर खनन तथा अवैध खनन की जांच सुनिश्चित करें। जिले में एक भी अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान नहीं चलना चाहिए।
डीसी ने कहा कि सभी बीडीअाे अपने अपने क्षेत्र में अवैध कार्यों पर अंकुश लगाएं तथा अवैध रूप से काम करनेवालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने टास्क फोर्स की कार्रवाई की रिपोर्ट भी सौंपने का निर्देश दिया। कहा कि जिले में कहीं से भी अवैध खनन की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि शिकायत मिली तो सबसे पहले संबंधित अधिकारियों पर ही कार्रवाई होगी, बाद में अवैध पत्थर खनन करने वालों पर। डीसी ने सहायक खनन पदाधिकारी भोला हरिजन को अवैध खनन के खिलाफ की गई कार्रवाई के संदर्भ में फोटो सहित प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा। उपायुक्त ने चितरा कोलियरी से जामताड़ा रेलवे साइडिंग से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त अादित्य कुमार अानंद के अलावा एसपी डॉ. जया राय, एसडीएम नवीन कुमार, डीएमअाे भाेला हरिजन, एसपी माइंस चितरा के जीएम पीके सिंह, एपीपी, वन विभाग के पदाधिकारी सहित अन्य माैजूद थे।
निर्देश
डीसी ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में कहा, जिले में कहीं पर भी नहीं हो पत्थर व कोयले का अवैध उत्खनन
अधिकारियों के साथ बैठक करती डीसी व एसपी।
कोयला चोरी रोकने के लिए होमगार्ड की होगी नियुक्ति : साथ ही रेलवे साइडिंग में कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए नौजवान होमगार्ड तथा महिला होमगार्ड को प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया गया। कहा कि बार-बार निर्देश के बाद भी नाला प्रखंड क्षेत्र में निर्मित अवैध कूप का डोजरिंग नहीं किए जाने के बाबत एसपी डॉ. जया राय ने ईसीएल नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में यदि कोई दुर्घटना होती है तो पूरी पांडेश्वर प्रबंधन जिम्मेदार होगी तथा कंपनी पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।