एसजेएसवाई सभागार में सोमवार को प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी को लेकर माना जा रहा है। आयोजित शिविर में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की जानकारी दी गई। जिले के सभी बीडीओ व पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देकर ससमय पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। मौके पर करमाटांड के बीडीओ सह मास्टर ट्रेनर मनीष कुमार तथा नाला के बीडीओ सह मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार प्रजापति उपस्थित थे।
मौके पर अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने एवं शुद्ध तथा पूर्ण मतदाता सूची तैयार करने को ले पुनरीक्षण से पूर्व की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में एक जनवरी 2019 को अठारह वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ना है। इसके बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना है। इस क्रम में सभी योग्य मतदाताओं के साथ मृत अथवा स्थायी रूप से बाहर रहने वालों का नाम मतदाता सूची से विलोपित करना है। साथ ही विविहत प्रपत्र के माध्यम से मतदाताओं का नाम शुद्धिकरण भी किया जाएगा।प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 जनवरी 2019 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है। सभी गतिविधियां ससमय पूर्ण करने को कहा। मौके पर संतोष कुमार, चंदन कुमार, बिमल मंडल समेत विभिन्न प्रखंड के पर्यवेक्षक तथा जामताड़ा बीडीओ प्रियंका एक्का लकड़ा, कुंडहित बीडीओ कयूम अंसारी, फतेहपुर के बीडीओ पंकज रवि आदि उपस्थित थे।
मतदाता सूची पुनरीक्षण की जानकारी देते अधिकारी।