पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्नी पसंद नहीं थी इसलिए कर दी हत्या, मामला दर्ज

पत्नी पसंद नहीं थी इसलिए कर दी हत्या, मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प|ी पसंद नहीं आई तो दूसरी शादी के लिए प|ी की हत्या कर दिया। यह मामला जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव की है। घटना के संबंध में मृतका गुलशन खातून के पिता खातिर मियां ने जामताड़ा थाना में आवेदन देकर कहा है कि उसकी बेटी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। जिसमें उसके पति, ससुर, सास देवर शामिल है। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी गुलशन की शादी 5 वर्ष पूर्व सोनवाद गांव निवासी मुख्तार अंसारी के साथ किया गया था। मृतका की एक 3 वर्षीय बेटी भी है। सोमवार की दोपहर बेटी के ससुरालवालों ने सूचना दिया कि उसकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उसकी बेटी जब भी मायके आया करती थी वह कहती थी कि उसका पति एवं ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते हैं और पति दूसरी शादी करना चाहता है। इसी नियत से उसकी बेटी की हत्या कर दी गई। उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग किया है।

खबरें और भी हैं...