पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अादिवासी सम्मेलन की तैयारी पर हुई बैठक

अादिवासी सम्मेलन की तैयारी पर हुई बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में शामिल जेवीएम नेता व ग्रामीण।

सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा

आगामी 31 मई को झाविमो की ओर से आयोजित आदिवासी सम्मेलन गोपालपुर दूधकेबड़ा मैदान में सफल करने के लिए गोपालपुर पंचायत अंतर्गत सतसाल गांव में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुनील कुमार हांसदा मौजूद थे। उन्होंने सभी लोगों को सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। एवं कहा कि वर्तमान सरकार आदिवासी की जमीन को बेचना चाहती है। हमें एकजुट होकर विरोध करना होगा। सम्मेलन में करीब 10,000 लोग शिरकत करेंगे। सम्मेलन में झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पार्टी के प्रधान महासचिव प्रदीप यादव के अलावे कई केंद्रीय नेता उपस्थित रहेंगे। बैठक में साहेब लाल मरांडी, मोतीलाल हांसदा, कृष्ण कुमार, जयदेव मुर्मू, लकी नारायण हेंब्रम, बाबूधन हेंब्रम आदि थे।

खबरें और भी हैं...