पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थाना परिसर में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

थाना परिसर में सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड संख्या 13 थाना परिसर में आधुनिक सामुदायिक शौचालय का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी द्वारा किया गया। साथ हीं जामताड़ा थाना में पुलिस पदाधिकारियों के लिए नव निर्मित मेस भवन का उद्घाटन भी किया गया। मौके में अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में यहां शौचालय के नहीं रहने के कारण लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। इस शौचालय के निर्माण से स्थानीय लोगों के अलावे थाने में आए जामताड़ा जिले के साथ-साथ अन्य जिले के जनता को भी लाभ मिलेगा। कहा कि उन्हें विश्वास है कि जिस तरह ये लोगों के बीच जाकर समस्या का आॅन द स्पाॅट समाधान कर रही है तथा नगर की विकास एवं सफाई के प्रति सचेतन होकर कार्य कर रही है। मौके पर इंसपेक्टर बाल्मिकी सिंह, वार्ड पार्षद निशिकला दास, चंडीदास भंडारी, शिखारानी मंडल, भुवन धीवर, निलेश कुमार, सुनिल वाउरी, गौउर वाउरी के अलावे मधुसूदन चन्द्रा, सोमनाथ सिंह थे।

खबरें और भी हैं...