कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पार्टी कार्यालय में मनायी। जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल की अध्यक्षता में आयोजित पुण्यतिथि कार्यक्रम में स्व गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल ने कहा कि आज हम जिस इलेक्ट्रॉनिक युग की बात कर रहे हैं वह स्व राजीव गांधी की देन है। भारत को विकास की ओर ले जाने का सपना स्व राजीव गांधी ने देखा था और ले भी गये। उन्होंने भारत को एक नई दिशा देने का काम किया है। वो युवाओं के आदर्श हैं। कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य करने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं को अधिकार देकर सत्ता का विकेंद्रीकरण करने का कार्य किया है। प्रभु मंडल ने कहा कि राजीव गांधी दूरगामी सोच के व्यक्ति थे और उनकी सोच सदैव भारत को एक विकसित देश करने का सपना देखा था। उन्होंने कहा था कि भारत को विकसित करना है तो गांव का विकास करना होगा। पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की अपील की। जिला प्रवक्ता हमीद सुमन ने कहा कि राजीव गांधी के शहादत दिवस पर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता को सामाजिक सदभावना, अमन चैन बनाए रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के लिए संघर्षरत रहे चाहे वह किसी भी धर्म, संप्रदाय या जाति का व्यक्ति क्यों न हो। कांग्रेस पार्टी सभी के हित को ध्यान में रखकर काम करती है। मौके पर अशोक नायक, जिवेश्वर मिश्रा, अजीत दुबे, विजय दुबे, हाजी रफीक अनवर, हाजी नियामत अली, इरशाद उल हक अर्शी, विनोद क्षेत्रीय, हराधन भुई, मधुसूदन चंद्रा, कालीचरण सरखेल, तनवीर आलम, अजमेर अली, मजीद अंसारी, अभय पांडे, भागीरथ पंडित, प्रकाश मंडल सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को याद करते कांग्रेसी नेता।