सब्जी मंडी परिसर में सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष रीना कुमारी एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में संयुक्त रूप से सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष खड़े रहकर पूरी रात सैकड़ों नगर पंचायत के मजदूरों ने हटिया परिसर में सफाई को अंजाम दिया। नगर पंचायत अध्यक्षा रीना कुमारी ने कहा कि नगर पंचायत द्वारा नीत दिन बाजार की साफ सफाई होती रहती है, लेकिन हटिया परिसर को भी रात्रि में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।उन्होंने कहा कि साफ सफाई से हटिया बाजार आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होगी। इसी निमित्त रात्रि में भी सफाई का विशेष अभियान चलाकर सफाई किया जा रहा है। नपं अध्यक्ष ने कहा कि अब जामताड़ा हटिया भी मार्केट कामप्लेक्स की तरह बन जाएगा। जिसकी स्वीकृति हो चुका है। 40 करोड़ की राशि से मार्केट कामप्लेक्स का निर्माण नगर पंचायत द्वारा किया जाएगा। लोगों को उचित दाम पर ताजा सब्जी, मीट, मछली आदि मिलेगा। नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि बीते 10 वर्षों में नगर पंचायत सफाई के क्षेत्र में पूरे राज्य में एक मिसाल पेश की है, रात्रि सफाई अभियान जामताड़ा से ही शुरुआत हुआ था। जिसे अब राज्य के दूसरे नगर निकायों में भी रात्रि सफाई अभियान जामताड़ा नगर पंचायत की तर्ज पर किया जा रहा है। मंडल ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने गांधीजी के सपना को साकार करने का का कार्य कर रहे हैं उन्होंने कहा कि जामताड़ा के सभी नागरिक एक साथ मिलकर जामताड़ा को हमेशा स्वच्छ रखने क्लीन जामताड़ा, ग्रीन जामताड़ा के लिए सहयोग करें। सफाई को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि इसे देश भक्ति और जन स्वास्थ्य के प्रति कटिबद्धता से जोड़ कर देखा जाना चाहिए। मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद नीलेश, निताई महतो थे।