पबिया में भाजपा की एक बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता पाबिया भाजपा मंडल अध्यक्ष बुधराय सोरेन ने की। बैठक में काफी संख्या में आदिवासी कार्यकर्ता एवं ग्रामिण उपस्थित थे। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जामताड़ा नगर के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा नेता बीरेन्द्र मंडल उपस्थित हुए। बैठक में मंडल ने उपस्थित ग्रामिणों की समस्याओं की जानकारी ली एवं समस्याओं को वरीय अधिकारी से बात कर ऑन द स्पाॅट निदान कराया। वीरेन्द्र मंडल ने बताया कि सभी गरीब आदिवासियों के लिए भाजपा सरकार कई योजनाएं लायी है जैसे गैस चुल्हा, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं का लाभ नि:शुल्क दिया जाता है। वृद्धा पेंशन, विधवा पैंशन की भी जानकारी दी। कहा कि जिन्हें पेंशन मिलने में किसी प्रकार की परेशानी हो वे संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। मंडल ने विधायक इरफान अंसारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि आदिवासियों का वोट लेकर 60 वर्षो से ज्यादा राज करनेवाले कांग्रेस पार्टी ने कोई विकास नहीं किया है। किस तरह से जी रहा है देखने तक नहीं आया है। यहां के विधायक सिर्फ फोटो खिंचाने का ढोंग करते है। आज भाजपा की सरकार द्वारा आदिवासियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ बढ़-चढ़कर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सभी को आवास एवं उज्जला योजना के तहत गैस-चूल्हा दिलाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा मदद कर रहे है। मंडल अध्यक्ष बुधराय सोरेन ने कहा कि इस तरह का लाभ हमलोगों को समाज के लोगों को कभी नहीं मिलता था। कहा आनेवाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में आदिवासी समाज ऐसे नेताओं का पुरजोर विरोध कर चुनाव में सबक सिखाएगी। मौके पर भाजपा जिला मंत्री सह पाबिया मंडल के प्रभारी सुकुमार सर्खेल, सोमनाथ सिंह, राजेन मंडल थे।