मानव तस्करी के अाराेपी को नहीं मिली जमानत
जामताड़ा। मानव तस्करी के आरोपी दिनेश राय की जमानत याचिका प्रधान जिला जज के न्यायालय से खारिज कर दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या 2/18 दर्ज है। यह प्राथमिकी अपहृत श्रीकांत किस्कु की प|ी सुनीता सोरेन ने दर्ज कराया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि अभियुक्त 2 नवम्बर 2017 को सूचक के घर से उसके पति एवं अन्य लोगों को मजदूरी दिलाने के नाम पर घर से लेकर चला गया। 2 दिनों के बाद सूचक के पति ने फोन किया कि वह बुरी तरह जख्मी है। कुछ दिनों के बाद अभियुक्त ने सूचक को फोन करके बताया कि उसका पति कर्नाटक जाने के क्रम में रास्ते में कहीं गुम हो गया है। वर्तमान में अभियुक्त जेल में बंद है।