- Hindi News
- National
- नवनियुक्त शिक्षकों के कहा स्थायी वेतन आदेश सार्वजनिक पत्र के माध्यम से निर्गत करें
नवनियुक्त शिक्षकों के कहा स्थायी वेतन आदेश सार्वजनिक पत्र के माध्यम से निर्गत करें
बैठक करते नवनियुक्त शिक्षक।
अझाप्राशि संघ ने डीएसई से मिलकर लगाई गुहार, कहा ग्रीष्मावकाश में कार्यक्रम व प्रशिक्षण का करेंगे बहिष्कार
भास्कर न्यूज|जामताड़ा
मंगलवार को सर्व शिक्षा अभियान सभागार में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक जामताड़ा से वार्ता किया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त शिक्षकों के लिए स्थायी वेतन आदेश सार्वजनिक पत्र निर्गत करने तथा शिक्षकों के लिए अंतर जिला स्थानांतरण की मांग की। संघ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मावकाश में आयोजित किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण या कार्यक्रम का बहिष्कार किया जाएगा। शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग और बीमार शिक्षकों के स्थानांतरण या प्रतिनियोजन की मांग की गयी। जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा विद्यालय में प्रतिष्ठित गैस एजेंसी द्वारा अच्छी गुणवत्ता के गैस चूल्हे, रेगुलेटर और पाइप क्रय सरस्वती संचालन समिति द्वारा क्रय करने को कहा गया। संघ ने उनके इस फैसले का स्वागत किया। मौके पर बाल्मीकि कुमार, पवन कुमार, शशि शेखर सिंह, महेश्वर घोष, विद्यासागर, राकेश कांत रौशन, एसएम इमाम, राजेश सिन्हा, दिनेश करमाली, विनोद हेम्ब्रम, खगेन्द्रनाथ घोष, दिलीप नायक, राधा विनोद मंडल, पल्लव नायक, अजय सिंह, रंजीत कुमार, विजय कुमार, संजय कुमार, द्वारिका राम, कुमार राजेश, मनोज राम, शिवपूजन शर्मा, प्रीति कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।