तैलिक साहू समाज ने जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित
जामताड़ा|नगर पंचायत जामताड़ा के वार्ड 16 रजामडीह में मंगलवार को तैलिक साहू समाज द्वारा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेन्द्र मंडल एवं नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रीना कुमारी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में स्थानीय वार्ड पार्षद शिखारानी मंडल, किरण देवी, पूर्व वार्ड पार्षद सुनिता देवी, झंन्टु साहा को भी सम्मान किया गया। लोगों ने पूर्व एवं वर्तमान नपं अध्यक्ष को चुनाव के बाद अपने बीच पाकर काफी खुश हुए एवं काफी भव्य रूप से स्वागत किया। भाजपा नेता बीरेन्द्र मंडल ने कहा कि भाजपा की जीत के लिए सभी नगरवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा यहां तैलिक समाज के लोगों के लिए पीसीसी रोड, एक माॅडल शौचालय दिया गया और धर्मशाला के निर्माण में भी सभी प्रकार से सहयोग किया जाएगा। मौके पर जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, गौरी शंकर साहू, राजेद्रर साहू, मनोज साहू, भरत साह, मुकेश मंडल, पिंटु साह, गोपाल साह, आकाश साह, ललन साव, सोनी साह, राजू साह सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।