दलगत भावना से उठकर करें सहयोग : विधायक
विधायक इरफान अंसारी विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पतरोडीह पहुंचे। विधायक को अपने बीच पाकर ग्रामीण काफी उत्सुक दिखे। मौके पर विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए लोगों से दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर सहयोग करने की अपील की। कहा कि विकास में कभी समझौता नहीं किया और यही कारण है कि जामताड़ा विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। यहां कि जनता की लड़ाई लड़ता हूं और उनके आवाज को बुलंद करने का काम करता हूं। आज विकास की एक कड़ी को और आगे बढ़ाते हुए गांव में एक बड़ा सड़क पतयोडीह से रानीडीह 3 किमी तक दे रहा हूं जिसका विभागीय स्वीकृति जल्द दिलाऊंगा। विधायक ने कहा कि गरीब जनता महंगाई की मार झेल रही है। गरीबों को अपने अधिकार से वंचित किया जा रहा है। जिस तरह से पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर इत्यादि के दाम बढ़ रहे है। ऐसा लगता है मानो यह सरकार हमें लूटने के लिए ही आई है। इन चीजों से भी जब इनका पेट नहीं भरा तो बिजली के दामों में भी वृद्धि कर दी गई। मौके पर अभय पांडे, सुरेश रवानी, संजय मरांडी, कालीचरण सोरेन, रामजी रवानी, छेदी रवानी, पवन रवानी, गौतम रवानी, विजय रवानी ,राजू रवानी सहित गांव के अन्य लोग उपस्थित थे।