पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं के लिए संचालित कार्यक्रम को धरातल पर उतारने की जरूरत

महिलाओं के लिए संचालित कार्यक्रम को धरातल पर उतारने की जरूरत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की झारखंड प्रदेश संयोजिका सीमा पात्रा ने जामताड़ा में अपनी टीम के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता तरुण गुप्ता और जामताड़ा जिला संयोजक नीना शर्मा सहित जिले की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ दल के कार्यकर्ता के साथ बैठक किया गया। जिला संयोजक नीना शर्मा द्वारा प्रदेश संयोजिका सीमा पात्रा को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सीमा पात्रा ने महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को पूर्ण रूप से समझाया और सभी को एक टीम बनाकर पूरे जिले में योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही। सरकार द्वारा चल रही सभी योजनाओं का लाभ सभी बेटियों को दिलवाने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आपस में टीम बनाकर सभी सार्वजनिक जगह जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, हॉस्टल एवं अन्य सभी सामुदायिक जगहों में दौरा कर सुविधा के लिए योजना को सभी के प्रति जागरूक करना हैं। मौके पर ब्यूटी सिंह, कंचन देवी, बसंती तिर्की, मालती देवी, अर्चना देवी प्रमुख रूप से उपस्थित थी।

खबरें और भी हैं...