पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पत्रकार रामेश्वर केशरी की हत्या की निंदा

पत्रकार रामेश्वर केशरी की हत्या की निंदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा| विश्रामपुर के पत्रकार रामेश्वर केशरी के हत्या की घटना का जामताड़ा जिला के पत्रकारों ने निंदा किया है और मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। मौके पर वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी ने कहा कि राज्य में अपराध की घटना तेजी से बढ रहा है। लगातार पत्रकार को टारगेट कर सच्चाई को दबाने का कार्य किया जा रहा है। पत्रकार सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा की कलम के सिपाही को आज उनकी आवाज और लेखनी को दबाने के लिए अपराधिक घटना प्रदेश में हो रहीं है। सरकार से मांग की है कि पत्रकार की सुरक्षा एवं हित के लिए सरकार अविलंब कदम उठाए। राजकिशोर सिंह ने कहा कि जितने भी पत्रकार की हत्या का मामला है उसका उद्भेदन हो। परिजनों को मुआवजा के साथ नौकरी का लाभ दिया जाए। मौके पर रघुवंश सहाय, उत्तम सिन्हा, उदय सिंह, उज्जवल सिंह, आरिफ हुसैन, देवेश कुमार, अरविंद ओझा थे।

खबरें और भी हैं...