पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यासागर में अप लाइन पर कल रहेगा ब्लॉक

विद्यासागर में अप लाइन पर कल रहेगा ब्लॉक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा | पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत झाझा-सीतारामपुर सेक्‍शन के अप लाइन पर विद्यासागर क्षेत्र में ट्रैक अनुरक्षण कार्य के निष्पादन हेतु 20 मई रवि‍वार को 5.40 बजे से 9.10 बजे तक साढे तीन घंटे के लि‍ए पॉवर एवं ट्रैफिक ब्‍लॉक रहेगी। इस बात की जानकारी देते हुए पीआरओ आसनसोल रेल मंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग में रोका जाएगा।

63567-63568 आसनसोल-झाझा-आसनसोल पैसेंजर को आसनसोल से 30 मि‍नट के लि‍ए पुनर्निधारित कि‍या जाएगा और यह ट्रेन का जसीडीह से ही संक्षि‍प्‍त समापन व संक्षि‍प्‍त आरंभ होगा। 63561 आसनसोल.जसीडीह पैसेंजर को आसनसोल से 90 मि‍नट के लि‍ए पुनर्निधारित कि‍या जाएगा।

03511 आसनसोल.पटना स्पेशल को आसनसोल से 270 मि‍नट के लि‍ए पुनर्निधारित कि‍या जाएगा।

05227 हावड़ा.मुजफ्फरपुर एकसप्रेस को हावड़ा से 180 मि‍नट के लि‍ए पुनर्निधारित कि‍या जाएगा।

ट्रेनों का रद्दकरण

63565-63566 जसीडीह.झाझा.जसीडीह पैसेंजर 20 मई रवि‍वार को रद्द रहेगी। पीआरओ ने यात्रियों की असुविधा के लि‍ए खेद व्यक्त किया है।

खबरें और भी हैं...