पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकीदत से लोगों ने पढ़ी पहले जुमे की नमाज

अकीदत से लोगों ने पढ़ी पहले जुमे की नमाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा| ठंडे मौसम के साथ रमजान के पहले जुमे की नमाज लोगों द्वारा पढ़ी गयी। पहले रमजान से ही मौसम भी रोजेदारों के लिए रहमत बन कर छा गयी। पहला जुम्मे की नमाज पढ़ने के लिए मस्जिदों मे काफी भीड़ उमड़ी। पाकडीह जामा मस्जिद में इमाम साहब ने रमजान की फजीलत के बारे में कहा कि रोजेदार अल्लाह के करीब उस वक्त होता है, जब रोजेदार इफ्तार के लिए सारा खाने के सामान के साथ बैठता है। जुम्मे की नमाज के लिए सुभाष चौक के जामा मस्जिद, जितुडंगाल, नाराडीह सहित अन्य मस्जिदों में काफी नमाजियों की भीड़ उमड़ी। पहला जुम्मे के बाद से ही ईद को लेकर बाजारों में खरीददारी शुरू हो गयी।

खबरें और भी हैं...