पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2149 संविदा कर्मियों को मिलेगा पीएफ का लाभ

2149 संविदा कर्मियों को मिलेगा पीएफ का लाभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसए में संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। संविदा कर्मियों को स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ देगी। भविष्य निधि का लाभ पारा शिक्षकों, बीआरपी, सीआरपी, कस्तूरबा विद्यालय के शिक्षिकाओं व कर्मचारियों, साधनसेवी काे दिया जाएगा। साथ हीं यह स्पष्ट किया गया है कि वैसे कर्मी जो स्वीकृत बजट मद से मानदेय प्राप्त करते है उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। जिले में कुल 2068 पारा शिक्षक है। इसके अलावे सीआरपी 66, बीअारपी 3, बीपीअाे 6, लेखापाल 6, अादेशपाल है 6 है।

परियोजनाकर्मियों का पूर्व से भविष्य निधि जमा होता था। जिन कर्मियों का नहीं जमा होता है उन्हें इसका लाभ दिया जाएगा। इस दिशा में आवश्यक निर्देश प्राप्त हुआ है। सभी को इसका लाभ मिलेगा यह प्रसन्नता की बात है। - अशोक कुमार सिन्हा, एडीपीअाे, सर्व शिक्षा अभियान, जामताड़ा।

खबरें और भी हैं...