पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मई के अंत तक शुरू हो जाएगा ब्लड बैंक

मई के अंत तक शुरू हो जाएगा ब्लड बैंक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ावासियों को नवनिर्मित ब्लड बैंक का लाभ मई के अंत तक या जून के प्रथम सप्ताह में मिलना प्रारंभ हो जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा एक ओर जहां चिकित्सक की नियुक्ति कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर बैंक को चालू करने के लिए जरूरी इक्यूपमेंट के लिए राज्य के स्तर से निविदा निकाली गई है। साथ हीं कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। डॉ जितेन्द्र सिंह ने सिविल सर्जन कार्यालय में योगदान दिया है। साथ हीं जल्द अन्य कर्मियों की नियुक्ति कर ब्लड बैंक को चालू करा दिया जाएगा। जानकारी अनुसार ब्लड बैंक में कुल 5 कर्मचारी होंगे। एक चिकित्सक, एक एलटी, ग्रेड नर्स तथा टेक्नीशियन।

चिकित्सक ने योगदान दे दिया है। सभी कर्मी जल्द योगदान करेंगे। सामग्री के लिए भी निविदा राज्य स्तर से निकाली जाएगी। महीने के अंत तक या फिर अगले माह में ब्लड बैंक चालू हो जाएगा। दीपक कुमार गुप्ता, डीपीएम, जामताड़ा

खबरें और भी हैं...