पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी के सम्मेलन में विधायक ने कहा भाजपा के अच्छे दिन का वादा झूठा निकला

आदिवासी के सम्मेलन में विधायक ने कहा- भाजपा के अच्छे दिन का वादा झूठा निकला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस पार्टी आदिवासी मोर्चा की ओर से नारायणपुर डाकबंगला मैदान में एक दिवसीय आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। माैके पर बताैर मुख्य अतिथि के रूप गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक इरफान अंसारी उपस्थित थे। विधायक ने उपस्थित लाेगाें काे संबोधित करते कहा कि बीजेपी के अच्छे दिन का वादा झूठा वादा निकला। पूरे देश में लोकतंत्र बचाओ अभियान पार्टी की ओर से छेड़ दिया गया है। गरीब जनता बीजेपी सरकार से त्रस्त हो गयी है। जिले के सभी प्रखंडो में गरीबों का एक भी काम नहीं हो रहा है। जिससे आम जनता दिन ब दिन गरीबी की दलदल में धंसता जा रहा है। राज्य की बीजेपी सरकार जनता की हित की सरकार कभी नहीं हो सकती है। बीजेपी के लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने पांच सौ करोड़ रुपया हमारे देश से लूट लिया है। बीजेपी की सरकार ने एक साजिश के तहत आठ करोड़ रुपया के घोटाले में लालू यादव को फंसाया दिया है। राज्य की रघुवर सरकार ने हमारे आदिवासियों की जमीन को छिनने का प्रयास किया था। जिसका विरोध किया तो चौदह दिन के लिये मुझे विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया था। आदिवासी सम्मेलन के लिये उन्होंने मोर्चा के लोगो को बधाई दी है। कहा कि नैतिकता की बात करने वाली भाजपा की सरकार लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। 2019 के चुनाव में भाजपा को उखाड़ कर फेंकने का काम किया जाएगा। कार्यक्रम में गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार से किसी का भला नहीं होने वाला है। डीजल और पेट्रोल की लगातार वृद्धि से किसान वर्ग के लोगों को यह सरकार एक बार सोचने पर मजबूर कर रही है। सरकार को उखाड़कर फेंकने के लिये जातिवार सम्मेलन किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी बहुत जल्द हरिजन सम्मेलन, किसान सम्मेलन तथा घटवार सम्मेलन करने जा रही है। कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बहुमत सिद्ध करने में असफल रहेगा। दो दिन के अंदर कांग्रेस की सरकार कर्नाटक में बनेगी। हमारे राज्य की युवा पीढ़ी की नौकरी दूसरे राज्य के लोगों को बेच दिया जाता है। जिससे यहां के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे है। उन्होंने सभी से अपील करते कहा कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। मौके पर बीरबल अंसारी, अभय पांडेय, आदिवासी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष केशवर सोरेन, रासमुनी हेम्ब्रम, पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष डाॅ सफाउद्दीन अंसारी, देवानंद सिंह, मो जियाउल अंसारी, लक्ष्मी बैद्य सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

आदिवासी मोर्चा सम्मेलन में उपस्थित विधायक।

नए कानून से गुमराह कर रही सरकार : बाबूलाल

आदिवासी महासम्मेलन की तैयारी को ले बैठक

सिटी रिपोर्टर| जामताड़ा

जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर में होनेवाले झाविमो के आदिवासी महासम्मेलन की तैयारी को लेकर शुक्रवार को पटोदिया धर्मशाला में झाविमो की बैठक आयोजित किया गया। प्रखंड स्तरीय इस बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी सुप्रीमो सह अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। बाबूलाल मरांडी ने पंचायतवार कार्यकर्ताओं के संगठन के बारे में समीक्षा की तथा कार्यक्रम में आने वाले लोगों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक लोगों को लाए। इस सम्मेलन के माध्यम से लोगों को भाजपा सरकार की गलत नीति के बारे में बताने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि भाजपा सरकार गरीबों से अन्न, वस्त्र, रोजगार, शिक्षा जैसे अधिकारों को भी छिनने का कार्य कर रही है। सरकार एक किलोमीटर की दूरी पर खोले गए विद्यालयों को बंद कर रही है। राज्य के किसी भी स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सा सही से नहीं होता है। क्षेत्र के लोग बीमार पड़ने पर बंगाल की अस्पताल में शरण लेने को मजबूर है। कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है, जो लूट खसोट कर रही है। यह गरीब गुरबा लोगों की सरकार नहीं है। नये-नये कानून लगाकर गरीबों को गुमराह करने का कार्य कर रही है। स्थिति से निजात पाने के लिए हमको एक होना ही होगा। इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना होगा तभी सही मायने में राज्य और क्षेत्र का विकास होगा। इसके लिए एकजुटता पर जोर दया गया। मौके पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रो सुनील कुमार हांसदा, केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य अब्दूल मन्नान अंसारी, मौलाना रकिब रहमानी, पवित्रों महता, पुष्पा सोरेन, सतीश सिंह सहित काफी संख्या में विभिन्न पंचायतों से आये प्रभारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...