प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच करते चिकित्सक।
नाला/बिंदापाथर|शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गुंदलीडीह परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नाला द्वारा किया गया। जिसमें विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य का जांच किया गया। बाल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शून्य से अठारह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का स्वास्थ्य जांच इस अवसर पर किया गया। मौके पर नाला सीएचसी के डॉ दिनेन्दु साहा उपस्थित थे। चिकित्सक ने विद्यालय के 61 छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य का जांच किया। डॉ दिनेन्दु साहा ने बताया कि एक बच्चे में अंधेपन की बीमारी के लक्षण मिले हैं। जिसे बेहतर जांच के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेजा जाएगा। जरूरत पड़ी तो स्वास्थ्य विभाग द्वारा किसी नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क इलाज के लिए भेजा जाएगा। मौके पर विद्यालय के सचिव दशरथ हजारी, जलेश्वर हांसदा सहित काफी संख्या में छात्र छात्रा उपस्थित थे।