विषेश प्रमंडल देवघर द्वारा 03.26 करोड़ की लागत से बनाए गए दो मंजिल प्रखंड सह अंचल भवन निर्माण कार्य में बरती गई अनियमितता सामने आने के बाद सहायक अभियंता सूर्यप्रकाश चौधरी ने कहा कि जांच के बाद ही संवेदक के बकाए राशि का भुगतान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि संवेदक को 31 मार्च के पहले 2.50 करोड़ भुगतान दिया जा चुका है। लेकिन उसके बाद विभाग के कार्यपालक अभियंता सेवानिवृत हो गए और अभी तक कार्यपालक अभियंता का पद खाली ही पड़ा है। प्राक्कलन के अनुसार राजस्थान के कोटा से टाईल्स लाकर लगाना था। लेकिन शिकायत मिल रही है कि जामताड़ा से लोकल स्टोन लाकर लगाया गया है। जिसकी जांच की जायेगी।