नाला/बिन्दापाथर|गुरूवार को नाला जामताड़ा मुख्य सड़क के बिन्दापाथर थाना अन्तर्गत सालुका पंचायत के जशपुर मुर्गाडंगाल गांव के समीप बरगद पेड़ से लटकता एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया था। शव का शिनाख्त हो गया है। क्षेेत्र में शव मिलने की खबर मिलने से जिसकी सूचना परिवार वाले को मिला। शव की पहचान कांदन कोल के रूप में किया गया है। जो बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के बादुरमारा गांव का रहने वाला था। उनके पुत्र संजय कोल ने पहचान किया। परिवारवालों का कहना है कि मृतक कांदन कोल मानसिक रुप से बीमार थे।