नगर पंचायत जामताड़ा की अध्यक्ष रीना कुमारी ने शुक्रवार को वार्ड 16 के निर्माणाधीन पीएम आवास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभुकोंं को आवश्यक निर्देश देते हुए योजना को समय पर पूर्ण करने को कहा। निरीक्षण के क्रम में स्थानीय वार्ड पार्षद शिखा रानी मंडल उपस्थित थीं। उन्होंने लाभुकों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर नपं अध्यक्ष लाभुको की समस्याओं से भी अवगत हुई। अध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नगर के सभी गरीबों को मिले। कहा कि जिनका आवास निर्माणाधीन है, वे बरसात के पूर्व आवास पूर्ण करा लें। अध्यक्ष रीना कुमारी ने कहा कि 2022 तक शहर के सभी गरीबों को आवास मिलेगा। इसके लिए सभी को सहयोग करने की आवश्यकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों काे साकार करना है। सरकार के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। नगर पंचायत सभी वर्गो के विकास के लिए गंभीर है।
रीना ने कहा कि नपं के गत 10 वर्ष के कार्य काल के कई दीर्घकालीन योजनाओं को धरातल पर लाने का कवायद शुरु कर दिया गया है। कहा कि जामताड़ा शहर स्वच्छ रहें, सुन्दर रहें। इस दिशा में चरणबद्ध तरीके से योजना बनाकर कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्य में लोगों का भी सहयोग मिलेगा।इस अवसर पर वार्डवासी चारू देवी, सुमित्रा मल्लिक, ज्योत्सना राय, स्वपना देवी, तापस मल्लिक आदि उपस्थित थे।
पीएम आवास का निरीक्षण करने पहुंची नगर पंचायत अध्यक्ष।