पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कवि रवींद्र व नजरुल की जयंती आज

कवि रवींद्र व नजरुल की जयंती आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंग संस्कृति मंच जामताड़ा द्वारा 19 मई 2018 को गांधी मैदान जामताड़ा में बांग्ला संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर एवं विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की याद में आयोजित किया जाएगा। इसे सफल बनाने हेतु बंग संस्कृति मंच के सदस्यों ने शुक्रवार को गांधी मैदान स्थित जामताड़ा क्लब में बैठक किया। बैठक में कार्यक्रम को सफल संचालन हेतु विचार-विमर्श किया गया एवं सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में बाहर से भी आए हुए पेशेवर कलाकारों द्वारा संगीत का गायन किया जाएगा। बैठक में मंच के अध्यक्ष बिजन कुमार सरखेल, चंडीदास पुरी, दीप्ति विराज पाल, शिवनाथ घोष, सुनील गोस्वामी, अरूप मित्रा, बबलू दुबे, उज्जवल राय, चिन्मय कविराज, आलोक सरखेल, राजा मिश्रा, मिहिर साधु, अशोक चंद्रा, कराली चरण सरखेल, सुजीत मित्रा, अनूप सरखेल एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। शनिवार को जयंती के आयोजन की तैयारियों को लेकर सदस्यों के साथ चर्चा किया गया।

गांधी मैदान स्थित क्लब में बैठक करते सदस्य।

खबरें और भी हैं...