पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न योजनाओं की बीडीओ ने की समीक्षा

विभिन्न योजनाओं की बीडीओ ने की समीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा | प्रखंड सभागार में शनिवार को विभिन्न योजनाओं की समीक्षा काे लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता प्रियंका एक्का ने किया। बैठक में मुख्य रूप से किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान करने की दिशा में विभिन्न पंचायत के गांव में मनरेगा एवं भूमि संरक्षण विभाग द्वारा डीप बोरिंग, सरकारी तालाब, कच्चा चेक डैम सहित विभिन्न योजनाओं को सूचीबद्ध किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता प्रियंका एक्का ने कहा कि जल संचय को लेकर पंचायत भवनों में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा और किसानों को जागरुक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे भूमिगत जल स्तर को बनाए रखने के लिए पौधारोपण लोगों को प्रेरित करें। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत भवन आंगनबाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों में बिजली कनेक्शन हेतु आवेदन जमा करने का निर्देश पंचायत सचिवों को दिया। मौके पर बीपीओ प्रदीप टोप्पो, कनीय अभियंता सौरभ भैया, राजीव रंजन, वकील, रामजतन मुर्मू, पंचायत सचिव समीर कुमार घोष, सनाउल अंसारी, समीर बाध्यकर, मंगलमय मंडल, विद्यानंद पांडे, रोजगार सेवक जनसेवक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...