पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाला कीर्तन कार्यक्रम में झुमे श्रद्धालु

पाला कीर्तन कार्यक्रम में झुमे श्रद्धालु

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर भवन जामताड़ा में एक दिवसीय पाला कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से जामताड़ा नपं अध्यक्ष रीना कुमारी एवं पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल शामिल हुए। मौके पर बंगाल के कीर्तन गायक अंजन उपाध्याय ने कीर्तन प्रस्तुत किया।

उनकी कीर्तन ने मौके पर उपस्थित श्रद्धालुओं को को झूमने को मजबूर कर दिया। कीर्तन में राधा-कृष्ण की रास लीलाओं का वर्णन किया गया। भक्तगण देर रात तक कीर्तन का आनंद लिया। किस तरह राधा व कृष्ण एक दूसरे के साथ बचपन में खेलते थे, कैसे राधा से प्रेम करते थे, कृष्ण ने बचपन में कैसे माखन चुराकर भगते थे। भाजपा नेता सह पूर्व नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने कहा कि कीर्तन या अन्य किसी भी धार्मिक अनुष्ठान में वे खुलकर रुचि लेते हैं। लोगों को अपने-अपने धर्म के प्रति आस्था व विश्वास रखनी चाहिए। तभी समाज से बुराइयां खत्म होगी। कीर्तन के सफल संचालन के लिए गौतम सेन, मिलन सेन, सचिन सेन, संतोष आस, प्रवास दत्त, बापी सेन, रंजीत लायक, दीपक दूबे, नितेश सेन सहित अन्य का सराहनीय योगदान रहा।

पाला कीर्तन में गीत प्रस्तुत करते कलाकार।

कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंची महिलाएं।

खबरें और भी हैं...