पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत का प्राण गांव में ही बसता है : अभाविप

भारत का प्राण गांव में ही बसता है : अभाविप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवों में जाकर सर्वेक्षण करते अभाविप के स्वयं सेवक।

सिटी रिपोर्टर|जामताड़ा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य राष्ट्रीय कार्यक्रम सामाजिक अनुभूति ग्रामीण जीवन दर्शन के तहत इन दिनों सर्वेक्षण का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जामताड़ा जिले के कार्यकर्ताओं ने सर्वेक्षण का काम किया। इस बारे में अनिकेत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक अनुभूति ग्रामीण जीवन दर्शन 2018 चले गांव की ओर परिषद के सदस्यों द्वारा चलाया जा रहा है। कहा कि ग्रामीण जीवन दर्शन के दौरान एक वास्तविक अनुभव हुआ कि भारत देश का प्राण गांव में बसता है। कहा कि अगर भारत को जानना है तो गांव को जाने। इस कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता गांव गांव जायें एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुनेंगे। कहा कि यह कार्यक्रम जामताड़ा जिले में पांच दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम में अभाविप के कार्यकर्ता गांव में जाकर समस्याओं को सुनेंगे एवं उनका सर्वे कर राज्य स्तर पर सरकार को दिया जाएगा। ताकि सरकार मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर सके। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय संयोजक संजीव दुबे, विभाग संयोजक अनिकेत शर्मा, जिला संयोजक कुणाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीनबंधु राउत, जिला कार्यसमिति सदस्य ठाकुर राणा सेनगुप्ता, सौरव मंडल, सूरज साव, रंजीत मंडल, मोतीलाल मंडल, मनीष, विकास रजक, गणेश प्रसाद, अंजन, अखिलेश, अजय मंडल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...