पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र को बचा लिया : फुरकान अंसारी

सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र को बचा लिया : फुरकान अंसारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा| भारतीय जनता पार्टी का चाल, चरित्र और चेहरा देश के सामने आ गया। यह बातें कर्नाटक विधानसभा में भाजपा की शनिवार काे हुई हार और कांग्रेस जेडीएस गठबंधन की जीत पर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहीं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर छल, बल, धन की शक्ति से कर्नाटक में लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही थी। वह अंततः समाप्त हो गया। सर्वोच्च न्यायालय ने लोकतंत्र को बचा लिया। कहा कि अब भाजपा नैतिकता की बात बंद करे। जनता ने देख लिया कि सत्ता और कुर्सी के लिए वह किस हद तक गिर सकती है। पूर्व सांसद ने राष्ट्रपति से कर्नाटक के राज्यपाल को हटाने की मांग करते हुए कहा कि उनके अंदर जरा भी नैतिकता है तो खुद से वो इस्तीफा दें।

खबरें और भी हैं...