पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रघुवर सरकार गावों का कर रही विकास : बीरेंद्र

रघुवर सरकार गावों का कर रही विकास : बीरेंद्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केलाही गांव पहुंचकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीरेन्द्र मंडल शोकाकुल परिवार से मिले। ज्ञात हो कि रघुनाथ मंडल के 5 वर्षीय पुत्र सरोज मंडल की हत्या असामाजिक तत्वों ने कर दिया था। मंडल ने परिवारजनों से मिल कर सभी प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया एवं संवेदना व्यक्त किया। इसके उपरांत उन्होंने क्षेत्र भ्रमण किया तथा कार्यकर्ताओं से मिले। उन्होंने कहा कि विधायक इरफान अंसारी जात पात की राजनीति कर रहे हैं। कहा कि लोगों को लड़ाने का काम विधायक कर रहे है। वर्तमान विधायक के पिता जामताड़ा के 25 वर्षों तक विधायक रहे लेकिन वो आदिवासियों को एक दिन देखने तक नहीं गए एवं आदिवासियों का कुछ भी विकास नहीं किया। भाजपा सभी धर्मो सभी वर्गो के लोगों को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी है। रघुवर सरकार की विशेष नजर गांव पर है, सरकार हर गावों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाकर विकास कर रही है। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, मंडल अध्यक्ष बासुदेव गोराई, आदिवासी नेता संजय मुर्मू, नाविक मंडल, सुकुमार सर्खेल, परिचय मंडल, मनोज महतो, अमर मंडल, गिरिधारी मंडल, राजेश मुर्मू, महादेव मुर्मू सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...