जामताड़ा| जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को मंडल कारा में विचाराधीन महिला बंदियों को उनके अधिकार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव बीवी गौतम ने किया। मौके पर उन्होंने कहा की नालसा एवं झालसा के निर्देश पर चलाए जा रहे 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना, महिला डॉ द्वारा उनका स्वास्थ्य जांच करवाने। साथ ही उनके मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जानकारी दी गई। संस्था के सदस्यों द्वारा विचाराधीन महिला कैदियों के परिजनों को उनकी स्थिति का जानकारी दिया गया। मौके पर जेलर अभिषेक कुमार, अधिवक्ता मुकेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।