पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • करमदाहा घाट के 5 किमी के दायरे में 30 हजार पौधे लगेंगे

करमदाहा घाट के 5 किमी के दायरे में 30 हजार पौधे लगेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वन विभाग जामताड़ा नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित करमदाहा नदी घाट पर 30 हजार पौधारोपण करेगा। इसकी तैयारी विभाग द्वारा आरंभ कर दिया गया है। योजना की सफलता को लेकर नर्सरी में पाैधाें तैयार किया जा रहा है। जामताड़ा व नारायणपुर में नर्सरी में पौधा रखा गया है। जुलाई प्रथम सप्ताह में इन पौधों का रोपण कार्य आरंभ किया जाएगा। पौधों की सुरक्षा के लिए कटीले तारों का बेड़ा बनाया जाएगा। ताकि मवेशी, बकरी आदि जानवरों से उन पौधों की सुरक्षा कर विकसित किया जा सके। बराकर नदी के करमदाहा घाट के समीप रिवर साईड करीब 5 किलोमीटर रेंज में पौधारोपण किया जाएगा। वन भूमि क्षेत्र के 253 हेक्टेयर में पौधा रोपण कार्य किया जाएगा।

वन विभाग जामताड़ा के मुताबिक जुलाई के पहले सप्ताह में चलाया जाएगा पौधरोपण अभियान

वन विभाग ने की अपील, ग्रामीण करें पौधों का संरक्षण

वन विभाग द्वारा पौधारोपण कर तो दिया जाता है मगर उसकी सुरक्षा नहीं होने के कारण पेड़ों की कटाई ग्रामीणों द्वारा कर दिया जाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जागरूक होकर पेड़-पौधों की सुरक्षा करने को कहा है। वहीं स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ एवं जंगल को बचाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बताया गया कि ग्रामीण जागरूकता के अभाव में अपने बकरी एवं अन्य जानवरों को पौधारोपण क्षेत्र में ट्रेंच के भीतर एवं कटीले तारों को उठाकर उसके अंदर बकरियां एवं अन्य जनवरी को प्रवेश करा देते है। जिस कारण पौधा बड़ा होने से पूर्व ही नष्ट हो जा रहा है। शीशम, सागवान, गम्हार, केशिया, करंज, महोगली सहित अन्य कास्ट प्रजाति के पौधों की रोपणी की जाएगी। नारायणपुर एवं जामताड़ा नर्सरी में इन पाैधों को तैयार किया जा रहा है।

बराकर नदी के तट पर पांच किलोमीटर वन भूमि में पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए विभाग द्वारा नर्सरी में पौधा तैयार कर बड़ा किया जा रहा है। यहां कुल 30 हजार पौधारोपण करना है जो जुलाई माह से आरंभ कर दिया जाएगा। राजकुमार साह, वन प्रमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा।

खबरें और भी हैं...