पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आठ साइबर अपराधियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

आठ साइबर अपराधियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा गया जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा| साइबर अपराधी नदीम अंसारी, जुनेद अंसारी, सरफराज, मुबारक अंसारी, सजाउद्दीन, सलामत अंसारी, करीम अंसारी एवं नईम अंसारी ने बुधवार को एसीजेएम के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायालय ने सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए मंडल कारा जामताड़ा भेज दिया है। अभियुक्त के खिलाफ करमाटांड़ थाना में कांड संख्या 125/16 दर्ज है। यह प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने दर्ज कराया था। दर्ज मामले में कहा गया है कि पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर हेठभीठरा गांव में छापेमारी कर हजरत अंसारी को गिरफ्तार किया था। उसी ने अन्य अभियुक्तों को साइबर अपराध में संलिप्त होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद सभी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था। पुलिसिया दबाव के कारण ही सभी आरोपियों ने कोर्ट में आज सरेंडर कर दिया है।

इधर, साइबर आरोपी सूरज व जुबेर को नहीं मिली जमानत

साइबर अपराधी सूरज मंडल की अग्रिम जमानत याचिका प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार चौरसिया के न्यायालय से खारिज कर दिया गया है। अभियुक्त के खिलाफ करमाटांड़ थाना में कांड दर्ज है। यह प्राथमिकी पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र शर्मा ने दर्ज कराया था। वहीं एक अन्य साइबर आरोपी जुबेर अंसारी की जमानत याचिका प्रधान जिला जज के न्यायालय से खारिज कर दिया गया है। दर्ज मामले में कहा गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रिंगो चिगों गांव में कुछ लोगों द्वारा साइबर अपराध को अंजाम दिया जा रहा है। अभियुक्त के पास से विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड एवं अन्य सामान पुलिस द्वारा जब्त किया गया था।

खबरें और भी हैं...