पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्यायालय व ग्रामीणों के बीच का सेतु है पीएलवी

न्यायालय व ग्रामीणों के बीच का सेतु है पीएलवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झालसा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को पीएलवी के प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रधान जिला जज प्रदीप कुमार चौरसिया ने कहा कि आज पुराने पीएलबी का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण प्राप्त पीएलवी नए उत्तरदायित्व के साथ ग्रामीणों की समस्या को सुनेंगे एवं उसका निष्पादन करेंगे। पीएलवी न्यायालय और ग्रामीणों के बीच मजबूत सेतु है। वही प्राधिकार के सचिव बीबी गौतम ने कहा कि पुराने पीएलवी का प्रशिक्षण आज समाप्त हो गया एवं नए पीएलबी का 2 दिन का प्रशिक्षण और चलेगा। ताकि वे लोग भी अपने कर्तव्य को भली-भांति जान सके एवं कानूनी जानकारी के साथ ग्रामीणों की समस्या का निदान करेंगे। एपीपी धनंजय पांडे ने पीएलवी को बाल अधिनियम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया, वही श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार शाह ने श्रम विभाग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। वरीय अधिवक्ता सौमित्र सरकार, सुरेश प्रसाद सिंह एवं मनोरंजन कुुंवर ने मध्यस्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया। मौके पर अधिवक्ता मुकेश कुमार सिंह, त्रिलोचन पांडे, विनोद कुमार, स्थाई लोक अदालत के सदस्य सत्यप्रकाश कात्यान सहायक गिरधारी महतो, विमल टुडू, नलिनी कांत मिश्रा पीएलवी निखत सुल्ताना, रीता शर्मा, मिहिर कुमार सिंह, रामू यादव, अमित कुमार सिंह, प्रेम कुमार सिंह, सहादत अली, राजेश कुमार, राजेश दत्ता, राजीव कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

झालसा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में बुधवार को पीएलवी के प्रशिक्षण का तीसरे दिन संपन्न

कार्यक्रम को संबोधित करते अधिकारी।

मुद्रा लोन के लिए डेढ़ साल से लगा रहा चक्कर

जामताड़ा|देश
के शिक्षित बेरोजगार युवकों को रोजगार से जोड़ने के लिए केन्द्र सरकार ने कई तरह ऋण योजना लागू की है। जिससे बेरोजगार युवक बैंकों से ऋण लेकर छोटी मोटी व्यवसाय कर अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। लेकिन बैंकों की गलत नीतियों के कारण कई युवा पिछले डेढ़ साल से मुद्रा लोन के लिए लगातार बैंकों का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें लोन नहीं दिया जा रहा है। जिससे युवाओं में आक्रोश पनपता जा रहा है।

खबरें और भी हैं...