पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामूहिक विवाह समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण : सांसद

सामूहिक विवाह समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण : सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जेबीसी खेल मैदान में अायोजित सामूहिक विवाह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सांसद पीएन सिंह उपस्थित थे। मंगलवार की देर रात तक सामूहिक विवाह कार्यक्रम चलता रहा। रात दस बजे से विवाह का आयोजन शुरू हुआ जो सुबह तक चला। सांसद पीएन सिंह ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि नव किरण संस्था और तरूण गुप्ता के सौजन्य से इस प्रकार का सामाजिक कार्य संपन्न हुआ है। सामूहिक विवाह सामाजिक समरसता का उत्कृष्ट उदाहरण है। वर्ष भर इस प्रकार के आयोजन को कराने के लिए समिति को हरसंभव मदद कर भरोसा दिया। सभी अतिथियों ने सभी नव दंपतियों को शुभकामनाएं दीं।

आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल के समीप भव्य आतिशबाजी भी की गई। सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने 5000 नगद और घर के उपयोग की सामग्री देकर नव दंपत्ती को विदा किया तो मैदान में उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। वरमाला के समय गीत संगीत और नृत्य और आतिशबाजी ने माहौल को खुशनुमा बना दिया। एक साथ इतनी बड़ी तादाद में शादी की रस्मों को देखकर जामताड़ावासी खुश नजर आ रहे थे। सांसद ने कहा कि आज बड़े लोग भी नहीं सोचते हैं कि समाज के प्रति उनका कोई दायित्व है। आज एक बेटी की शादी करने में लोगों को पसीना छूट जाता है। ऐसे समय में तरुण गुप्ता ने इतनी बड़ी तादाद में लड़कियों का सामूहिक विवाह कराकर और विदाई देकर यह सिद्ध कर दिया कि आज भी इस देश में इंसानियत जिंदा है। सबसे बड़ी बात इस सामूहिक विवाह का यह रहा कि हिंदुस्तान की सभ्यता और संस्कृति आज भी जिंदा है। कहा कि नव किरण संस्था ने इंसानियत को जिंदा रखते हुए लगातार 3 सालों से सामूहिक विवाह कराकर जामताड़ा की जनता को आगे लाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि ऐसे मौके पर जब भी तरूण मुझे बुलाएंगे मैं जरूर आउंगा। बाहर से आए हुए अतिथियों ने जिस तरह इस कार्यक्रम को सहयोग किया उसकी भी उन्होंने प्रशंसा किया। मौके पर शिवकुमार अग्रहरि, चंद्रलोक अग्रहरि, रामजी अग्रहरि, सुकमनी हेम्ब्रम, मनीष नारनोलिया, चंडीचरण दे, निकेश लाल, प्रदीप भैया, प्रदीप केडिया, राकेश गुप्ता, आशा गुप्ता, पूनम गुप्ता, जावेद अंसारी, भूपेश गुप्ता, जीतू सिंह, निमाई सेन, रमेश, काली चरण दास, विनोद रजवार, शंकर पंडित, मितेश, पवन वर्मा, शुभम साह, सुभाष साह के अलावा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

नवदंपती को सामाग्री देते सांसद व अन्य अतिथि।

सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित लोग।

खबरें और भी हैं...