पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक के खिलाफ झूठी बयानबाजी कर रहे भाजपाई

विधायक के खिलाफ झूठी बयानबाजी कर रहे भाजपाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नारायणपुर|कांग्रेस के वरीय नेता कमल महतो, कांग्रेस अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केश्वर सोरेन एवं अनुसूचित जनजाति महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रासमणि मुर्मू आदि ने कहा कि भाजपा के कुछ लोग है जो विकास नहीं चाहते।

उन्होंने कहा कि जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर झूठी लोकप्रियता हासिल करने का प्रयास ऐसे नेता कर रहे हैं। केश्वर ने कहा कि जामताड़ा विधानसभा का चहुंमुखी विकास ही विधायक का मुख्य उद्देश्य है। सुख-दुख में वह जनता के साथ रहते हैं। जिसे भाजपा के लोग नहीं पचा पा रहे है।

खबरें और भी हैं...