पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंगाल के पंचायत चुनाव में हिंसा शर्मनाम : सीपीआईएम

बंगाल के पंचायत चुनाव में हिंसा शर्मनाम : सीपीआईएम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा|14 मई को पश्चिम बंगाल में हुई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिस तरह से शासक दल के समर्थकों ने प्रशासन के साथ मिलकर गुंडागर्दी किया जो शर्म की बात है। इस घटना में सैकड़ों मतदाताओं पर जानलेवा हमले किए गए। जिसके कारण दर्जनों आदमी की मौत हो गयी है और सैकड़ाें लोग घायल हुए है। इस बार की पंचायत चुनाव से यह साबित हो गया कि ममता बनर्जी एवं उनके समर्थकों को राज्य की जनता पर भरोसा नहीं है। जिसके कारण गुंडा-गर्दी की गई। इससे साबित यह भी हो गया कि गणतंत्र पर मौजूद शासक दल का विश्वास नहीं है।

संगठित हमले के शिकार से दर्जनों की मौत एवं सीपीआईएम के पार्टी सदस्यों पर इस हमले पर जामताड़ा जिला कमेटी घोर निंदा करते हुए जनतंत्र पर हो रहे हमले का विराेध करते हुए यह बताना चाहते हैं कि देशभर के जनतंत्र पसंद लोगों को ममता बनर्जी की इस तानाशाही प्रवृत्ति पर रोक लगानी चाहिए। जनता की संवैधानिक अधिकार मताधिकार का प्रयोग करने में न्यायालय के निर्देशों को रखकर जिस तरह से मतदाताओं पर हमले किए गए है। इससे वर्तमान पश्चिम बंगाल की सरकार की घिनौना चेहरा बेनकाब हो चुकी है। विरोध सभा में जिला सचिव लखन लाल मंडल, चंडी दास पुरी, अशोक भंडारी, गौर सोरेन, जानकी देवी, इब्राहीम अंसारी, तुलसी महतो के साथ अन्य भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...